Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

दहेज उत्पीड़न मामले में वर्षो से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । डोभी थाने की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में कई वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा पूर्व में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया था। जिसमें कांड संख्या 460/19 दर्ज की गई थी। जिसके नामजद अभियुक्त रहे झारखंड के सरायकिला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले स्व शिव शंकर सिंह का पुत्र राहुल कुमार सिंह को झारखंड के विवेक विहार कॉलोनी केंदुगाड़ा से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वही दहेज उत्पीड़न के मामले में डोभी थाने में पूर्व में 378/21 दर्ज करवाई गई थी। जिसके नामजद अभियुक्त रहे बांकेबाजार थाना क्षेत्र के पंचमहला गांव के रहने वाले स्वर्गीय राजदेव पांडे का पुत्र सुनील पांडे को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वही दहेज उत्पीड़न के मामले में ही डोभी थाना क्षेत्र के अंगरा गांव निवासी रामजी मिस्त्री का पुत्र अवधेश शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार लोगों को बुधवार को मेडिकल चेकअप के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।