Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

अपहरण का केस होने पर फरार प्रेमी युगल ने किया सरेंडर, लड़की ने कहां- हमारे साथ किसी ने न तो जबर्दस्ती की है और न ही हमरा अपहरण किया। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता -निरंजन कुमार ,गया
गया। शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटी डेल्हा के रहने वाले प्रेमी युगल ने कोलकाता से आकर शनिवार को थाने में सरेंडर कर दिया। लड़की के घरवालों ने लड़के और उनके मां-बाप के खिलाफ अपहरण व घर से करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर चुराने का केस दर्ज कराया था। फिलहाल प्रेमी युगल थाने में है। वहीं, लड़की का कहना है कि हमारे साथ किसी ने न तो जबर्दस्ती की है और न ही हमरा अपहरण किया है। हम अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ बीती 16 जून को घर से भागे थे और कोलकाता के काली घाट मंदिर में हमदोनों ने शादी कर ली है। छोटी डेल्हा के रहने वाले कन्हाई कुमार गुप्ता का पास की रहने वाली दिव्या कुमारी से चार साल पहले प्यार हो गया था। इन प्रेमी युगल का कहना है कि इस बात की जानकारी हम दोनों के परिवार वालों को थी। 
लेकिन लड़की पक्ष वाले दूसरी जाति में शादी करने को तैयार नहीं थे। क्यों कि लड़का किसी और जाति का है तो लड़की जाति अलग है। इसी उधेड़बुन के बीच हमलोगों ने एक दिन तय किया कि अब भाग कर शादी कर लेंगे। और हम दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली। लेकिन लड़की पक्ष वालों ने हमारे ऊपर अपहरण का केस कर दिया और हमारे घरवालों ने लड़की के ऊपर चोरी का केस कर दिया।
यही नहीं लड़की का भाई हमारे भाई को मारने पीटने लगे थे। पिता जी को भी धमकाने लगे थे तो हमदोनों को गया आना पड़ा और यहां आकर सरेंड कर दिया। इधर दिव्या कुमार का कहना है कि हमने कन्हैया कुमार से अपनी मर्जी से शादी कर ली है। अब हम उन्हीं के साथ रहना चाहते हैं। इधर डेल्हा थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में लड़की का कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।