
सऊदी अरब में रमज़ान का चांद आया नज़र, कल शनिवार को पहला रोज़ा।
रमज़ान का महीना मुसलमानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने की बहुत सी विशेषताएं हैं। इस महीने में स्वर्ग का द्वार खोल दिया जाता है और नर्क के द्वार बंद कर दिए जाते हैं, साथ ही इस महीने में पुण्य अन्य महीनों की तुलना में अधिक बढ़ जाती है। यह महीना रमज़ान का महीना है जिसमें चांद देख कर रोज़ा रखा जाता है और चांद देख कर ईद मनाई जाती है।
इस लिए रमज़ान का चांद देखने के लिए दुर्दशी यंत्रों का प्रयोग किया जाता है।
आज सऊदी अरब के सुदैर में चांद नज़र आ गया है। अर्थात् कल शनिवार को पहला रोज़ा रखा जाएगा।
भारत समेत कई अन्य देशों में जहां का मतला(जहां समय सीमा में अंतर होता है) अलग है रविवार को पहला रोज़ा हो सकता है। सूत्र अख़बारुस्सऊदी।
