गया/फतेहपुर । फतेहपुर थाना क्षेत्र के ढिबर पंचायत अंतर्गत नौआखाप गांव में रविवार की सुबह गमहार के पेड़ एक वृद्ध का शव पुलिस बरामद किया है। शव का पहचान 70 वर्षीय राजेन्द्र पासवान के रुप मे किया गया है। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुआ जब ग्रामीण घर से बाहर निकला। तभी गांव के एक पेड़ में शव लटका देखा। घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। प्रथम दृष्ट्या में हत्या कर शव पेड़ से रस्सी बांधकर लटकाया गया। अपराधी हत्या को आत्म हत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है।
घटना की जानकारी पाकर बेटी रोते विलखते पहुंची। मृतक के बारे में बताया गया कि घर मे अकेले रहता था। पत्नी, बेटा, बहु अन्य पटना में रहता है। घटना की जानकारी पाकर फतेहपुर पुलिस स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस मृतक की पत्नी, बेटा के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। थाना प्रभारी राहुल रंजन ने बताया कि मृतक की हत्या हुई या आत्म हत्या किया है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही किया जा सकता है। पुलिस मामले को छानबीन करने में जुट गई है।


