गया के लोको कॉलोनी में युवक का मिला शव ,युवक को गोली मारकर की गई हत्या जांच में जुटी है पुलिस देर रात थाना क्षेत्र के लोगों कॉलोनी में युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है सोमवार की सुबह टहलने वाले लोगों ने शव को लोको कॉलोनी में देखा तो डेल्हा थाना को सूचना दी डेल्हा थाना मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया, मृतक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के चन्ना गांव निवासी गरीबन चौधरी के रूप में किया गया है उम्र लगभग 38 वर्ष बताया जा रहा है घटना के संदर्भ में बताया गया कि चन्ना गांव में पड़ोस के ही चौधरी परिवार से आपसी झगड़ा हुआ था और झगड़ा काफी हिंसक तरीके से हुआ था जिसके बाद मृतक गरीबन चौधरी डेल्हा थाना को सूचना देने के लिए घर से निकले और घर वापस नहीं लौटे लगभग 10:00 बजे के बाद मृतक का मोबाइल बंद पाए जाने से परिजन परेशान होकर इधर-उधर आस पास अपने परिवार वालों में खोजना शुरू कर दिया पर खोज पाने में वह असफल रहे अंत में सवेरे परिजनों को सूचना मिली कि उक्त जगह पर एक शव पड़ा हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने जाकर देखा तो पाया कि गरीबन चौधरी का शव जमीन पर पड़ा है परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गरीबन चौधरी चेन्नई में प्राइवेट मजदूरी करता था।
- होम
- राज्य चुनें
- _आंध्र प्रदेश
- _अरुणाचल प्रदेश
- _असम
- _बिहार
- _छत्तीसगढ़
- _गोवा
- _गुजरात
- _हरियाणा
- _हिमाचल प्रदेश
- _झारखण्ड
- _कर्नाटक
- _केरल
- _मध्य प्रदेश
- _महाराष्ट्र
- _मणिपुर
- _मेघालय
- _मिजोरम
- _नागालैंड
- _ओडिशा
- _दिल्ली
- _पंजाब
- _राजस्थान
- _सिक्किम
- _तमिल नाडू
- _तेलंगाना
- _त्रिपुरा
- _उत्तर प्रदेश
- _उत्तराखंड
- _पश्चिम बंगाल
- _जम्मू कश्मीर
- _लद्दाख
- लाइव न्यूज़
- समाचार पत्र
- वायरल सच
- धर्म चक्र
- खेल संसार
- राजनीति
- सम्पादकीय
- हमारी टीम
- सम्पर्क सूत्र