Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी प्रखंड प्रमुख कार्यालय का हुआ उद्घाटन, पूर्व मुखिया अशोक सिंह ने फीता काटकर किया उद्धाटन। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


 

संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । डोभी प्रखंड के  नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी की उपस्थिति में प्रमुख कार्यालय का शुभ उद्घाटन शुक्रवार की दोपहर  किया गया। उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद प्रखंड के सभा भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति के सदस्यों सहित  पंचायत के मुखिया सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभा मे उपस्थित होकर भाग लिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का परिचय फूल माला, व गुलदस्ता भेंटकर प्राप्त किया गया। मालूम हो कि नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी अपने क्षेत्र एवं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विकास के कार्य के बदौलत 14 जनवरी 2022 शुक्रवार को दूसरी बार योगदान दिया। इस बार प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी निर्विरोध चुनी गई हैं। उद्घाटन समारोह में बीडीओ संजीव कुमार झा ने प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी को गुलदस्ता भेंट किया। वहीं दूसरी ओर प्रखंड की उप प्रमुख अनीता देवी को भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रखंड के अधिकारियों के द्वारा गुलदस्ता भेंट किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायतों के पंचायत समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में प्रखंड प्रमुख कार्यालय में पंचायत समिति प्रतिनिधियों ने अपनी ओर से प्रखंड प्रमुख को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की विकास के संबंधित विशेष चर्चा किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को साधुवाद दिया और कहा कि चुनाव की बातें भूल कर क्षेत्र की विकास के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है। 
साथ ही प्रखंड कार्यालय में घुसपैठ साथ ही प्रखंड कार्यालय में घुसपैठियों पर अंकुश लगाने की बात कही गई। वहीं दूसरी बार प्रखंड प्रमुख बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर गौरवान्वित महसूस किया। इस मौके पर अंचलाधिकारी राजेश प्रसाद सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रतिनिधि, पूर्व मुखिया डोभी जितेंद्र यादव, घोड़ाघाट पंचायत के मुखिया पति बाढ़ों यादव, पंचायत समिति सदस्य देवानंद दास, देवानंद पासवान, बालकिशुन यादव, उमेश यादव, अनिल अजनवी  आदि के साथ दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।