Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी-चतरा सड़क मार्ग के केशापि गांव के पास से होंडा सिटी कार से 576 बोतल विदेशी शराब बरामद। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।




संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । उत्पाद विभाग की टीम ने डोभी-चतरा सड़क मार्ग के केशापि गांव के पास से विदेशी शराब बरामद की है। इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के उपायुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि जप्त किये गए विदेशी शराब लदी वाहन झारखंड की ओर से एक होंडा सिटी कार आ रही थी। 
जिसे रुकवा कर जांच की गई मौके से कार का चालक फरार हो गया। परंतु वाहन जांच में विदेशी शराब की 576 बोतल बरामद हुई है। जिसकी कुल मात्रा 131.040 लीटर बताया जा रहा है। जप्त किये गए होंडा सिटी कार का रजिस्ट्रेशन नंबर WB- 26C/ 5712 है। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शराब तथा होंडा सिटी कार को अपने कब्जे में ले रखा है। इसके बाद आगे की करवाई की जा रही है। इस टीम में उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, एएसआई धनंजय कुमार सहित अन्य कॉन्स्टेबल मौजूद थे।