
गया/डोभी । सोमवार को ब्राह्मण एकता मंच ने डोभी के चतरा मोड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के अमर्यादित ब्यान के खिलाफ़ पुतला फूंका। इस मौके पर उपस्थित सैकड़ो सदस्यों ने इनके बिगड़ैल बोल के खिलाफ नारेबाजी किया। डोभी चतरा मोड़ से सभी सदस्यों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए डोभी मोड़ पहुंचे जहां से पुनः सभी लोग चतरा मोड़ पर पहुंचकर पुतला दहन किया इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पुतला दहन के पूर्व अपने संबोधन में बताया कि जीतनराम मांझी ने ब्राह्मणों के खिलाफ गलत और अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल किया है। भगवान राम को गाली देने का कार्य किया। हिन्दू धर्म को घटिया धर्म बताकर हिंदुयों को अपमानित करने का कार्य किया है। इस मंच के लोगों ने मांग किया है कि इसे और इसके पुत्र को सरकार से बेदखल किया जाये। ब्राह्मण ने देश की आजादी में सबसे ज्यादा सहयोग किया।
चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु जैसे देश भक्त लोग भी ब्राह्मण थे। भगवान परशुराम के वंसज को जिसने भी अपशब्द बोलने की हिम्मत किया है उसका हर जगह पर पराजय निश्चित होता है। इसने सनातन धर्म पर कुठाराघात करने का कार्य किया गया है जो किसी भी स्थिति में ब्राह्मण वर्ग बर्दास्त नही करेगा इस कार्यक्रम का नेतृत्व कुमार नीरज ने किया वही इसमें नागेंद्र मिश्र, प्रेमचंद तिवारी, जयकुमार पाठक, प्रेमचंद मिश्र, आनंद उपाध्याय, बैंजु पाठक, गुडु तिवारी, अमित दुबे, मंटू दुबे, राजन, अनूप, श्रीकांत चौबे, अविनाश , अजय मिश्र, संजीव मिश्र, हृदय, अनूप समेत सैकडों की संख्या में लोग शामिल हुए।
