Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी प्रखंड कार्यालय में पांचवें दिन त्रिस्तरीय पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
  

 

संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी । डोभी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पांचवें दिन त्रिस्तरीय पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया व उपसरपंच पद पर निर्वाचन किया गया। बीडीओ संजीव कुमार झा ने नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाया। 
इस अवसर पर नशा मुक्ति का भी शपथ दिलाया गया। पंचायत सरकार गठन के लिए उप मुखिया व उपसरपंच का चुनाव कराया गया। इस मौके पर कुरमावा व नीमा पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाया गया। उसके बाद उप मुखिया व उपसरपंच का चुनाव हुआ। इस दौरान कुरमावा पंचायत में उप मुखिया पद पर निर्विरोध राजेश कुमार चुने गए व उप सरपंच अशोक कुमार चुनाव में विजई हुए तथा नीमा पंचायत के उप मुखिया अखिलेश कुमार तथा उपसरपंच मुरारी सिंह चुने गए। उप मुखिया व उप सरपंच बनने पर उनके समर्थकों ने पुष्पमाला देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहे।