Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

चाण्डिल डाक बांगला में हुआ आदिबासि कुड़मि समाज का केन्द्रीय सम्मेलन का आयोजन / / LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
           संवाददाता: सम्भू सेन (सराइकेला)

सराइकेला । चांडिल डाक बंगला में आदिबासि कुड़मि समाज का एकदिवसीय केन्द्रीय सम्मेलन केन्द्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. इसका संचालन केन्द्रीय सचिव बैजनाथ महतो ने  किया. सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा कुड़मि जनजाति के इतिहास, भाषा, संस्कृति, परंपरा का विस्तृत वर्णन किया गया.
अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री प्रसेनजीत महतो ने अबतक के किये गये कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम अपने नैसर्गिक और संवैधानिक हक अधिकार को हासिल करने के लिए जमीनी स्तर से लेकर राज्य की राजधानी और देश की राजधानी तक अनवरत प्रयासरत हैं. हम व्यक्तिवाद, स्वार्थ, महत्वाकांक्षा और राजनैतिक पूर्वाग्रह से परे एक सशक्त और संगठित समाज निर्माण के लिए कृतसंकल्प हैं. जल्द ही बंगाल और उड़ीसा का अधिकृत राज्य कमिटी का गठन किया जायेगा.
केन्द्रीय सचिव श्री बैजनाथ महतो ने कहा कि 1984 ई. में गठित इस संगठन का दिनांक 22 जून 2021 को संस्था निबंधन अधिनियम 21, 1860 के तहत निबंधन हुआ है, जिसका निबंधन संख्या 66/2021-2022 एवं कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग असंवैधानिक रूप से संस्था के नाम का गलत तरीके से दुरूपयोग कर रहे हैं, जो कि अनुचित और गैरकानूनी है. 
केन्द्रीय कोषाध्यक्ष श्री गणेश्वर महतो ने कहा कि आदिबासि कुड़मि समाज के प्रति आस्था रखने वालों को नियमत: इसकी सदस्यता ग्रहण कर ही संस्था के नीति नियम और उद्देश्यों के साथ समाज के उत्थान में ईमानदारीपूर्वक निस्वार्थ रुप से अपनी भागीदारी निभानी चाहिए. अन्य वक्ताओं ने समाज से आगामी जनगणना में जनजाति कुड़मि (Kudmi), मातृभाषा कुड़मालि (Kudmali) और धर्म सारना (Sarna) दर्ज कराने की अपील की.
मुख्य अतिथि संस्थापक सदस्य श्री हीरालाल सांखुआर ने आदिबासि कुड़मि समाज के इतिहास का विस्तृत वर्णन किया.
सम्मेलन में विकास महतो झुमर दल और नरहरि महतो नेगाचारि दल ने भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष निरंजन महतो, केन्द्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन महतो, केन्द्रीय संयुक्त सचिव रामविलास महतो, केंद्रीय सलाहकार पन्नालाल महतो, महिला केन्द्रीय अध्यक्ष सोनी महतो, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष मनोज महतो, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुधांशु महतो, रामगढ़ जिलाध्यक्ष शंकरलाल महतो, बोकारो जिलाध्यक्ष आनंद सागर, प. बंगाल से सुनील महतो, हराधन महतो, राजकिशोर महतो, सुकदेव महतो, राजकुमार महतो, किरीटी महतो, दिनेश महतो, गणेश महतो, प्रकाश महतो, पंचानन महतो, सुशांत महतो, दीपिका महतो आदि झारखण्ड, बंगाल, उड़ीसा के सैकड़ों महिला-पुरुष सम्मिलित हुए.