Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया, विधि विधान से पूजा के बाद मां लक्ष्मी से आशीर्वाद मांगा // LIVE NEWS 24जिलेभर

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
 में 



संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया। जिलेभर में दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से खरीदारी के लिए शहर में चहलकदमी बनी रही। सुबह से ही लोग लक्ष्मी-गणेश पूजन की सामग्री व पटाखें की खरीदारी करने लगे। 
इस मौके पर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। लोगों ने अपने घर को दीया व रंग-बिरंगे लाईट से सजाकर भगवान लक्ष्मी-गणेश का स्वागत किया। साथ ही दीपावली को लेकर लोगों ने अपने आंगन को रंग-बिरंगे रंगोली से सजाया। वहीं बच्चों में दीपावली को लेकर काफी उत्साहित देखने को मिला।
बच्चों ने मिट्टी व कार्टन का घर बनाकर भगवान लक्ष्मी-गणेश की पूजा की। साथ ही बच्चों ने रंग-बिरंगे पटाखें जलाकर दीपावली का आनंद लिया। जिसके बाद घर में धन, शांति व समृद्धि के लिए लोगों ने भगवान लक्ष्मी-गणेश पूजा की और साथ ही उक्का-पाती खेलकर पितरों के स्वर्ग जाने की कामना 
परिवार के लोगों ने विधि विधान से पूजा के बाद मां लक्ष्मी से ऐश्वर्य और धन-धान्य का आशीर्वाद मांगा। एक-दूसरे के गले लगकर और बड़ों के आशीर्वाद के साथ लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। इसके बाद बच्चों ने आतिशबाजी का भी आनंद लिया।