Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

आदिबासि कुड़मि समाज, कुकड़ु प्रखंड समूह का बिस्तर अध्यक्ष बने विभीषण महतो और महिला इकाई से दुर्गा महतो अध्यक्ष चयनित / / LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
           संवाददाता : सम्भु सेन (सराइकेला)

 कुकड़ू । उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुदा गांव के प्रांगण में आदिबासि कुड़मि समाज, कुकड़ु प्रखंड की एक बैठक समाजसेवी बानेश्वर महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष मनोज महतो के उपस्थिति में कुकड़ु प्रखंड समिति का विस्तारीकरण किया गया. सर्वसम्मति से डाॅ. विभीषण महतो को अध्यक्ष, सुबोध महतो को सचिव, शशिभूषण महतो को कोषाध्यक्ष, तापस महतो और सुदर्शन महतो को उपाध्यक्ष, धनंजय महतो को संयुक्त सचिव और गुणधर महतो जुरुआर को संरक्षक नियुक्त किया गया. साथ ही अन्य 11 सदस्य भी चुना गया. वहीं श्रीमती दुर्गा महतो को महिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया. जिलाध्यक्ष ने सभी का अभिनंदन करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी. 
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आदिबासि कुड़मि समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन महतो ने सभी को संगठन के नीति नियमों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया. सभी को सदस्यता ग्रहण कर संगठन के साथ मिलकर समाजहित में भागीदारी निभाने की बात कही. 
अन्य वक्ताओं ने समाज से सजग होकर आगामी जनगणना में जनजाति - कुड़मि (Kudmi), मातृभाषा - कुड़मालि (Kudmali) और धर्म - सारना (Sarna) दर्ज कराने की बात कही.
मौके पर मुख्य रूप से पंचानन महतो, गणेश महतो, प्रकाश महतो, आशुतोष महतो, करमचांद महतो, मधुसूदन महतो, विनीता महतो, मानिक महतो, परीक्षित महतो, रवींद्रनाथ महतो, बरुन महतो, अजय महतो, हेमंत महतो, गाजी राम महतो,सुदर्शन महतो, रोहिकांत महतो, धनपति महतो, उमापदो महतो आदि काफी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे.