Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस / / LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

           संवाददाता : सम्भू सेन (सराईकेला)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा सह जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर "धरती आबा" भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर नगर अध्यक्ष डॉ जे के सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत  रूप से संगोष्ठी कि उद्घाटन किया गया। डॉ जे के सिंह ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जीवनकाल से युवाओं को प्रेणा लेनी चाहिए। वोही जिला मीडिया संयोजक सनातन गोराई ने कहा कि हिंदुस्तान की भूमि पर ऐसे कई क्रांतिकारियों और आंदोलनकारियों ने जन्म लिया है जिन्होंने अपने बल पर अंग्रेजी हुकूमत को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया. ऐसे ही एक वीर थे बिरसा मुंडा. धर्मान्तरण, शोषण और अन्याय के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति का संचालन करने वाले महान सेनानायक बिरसा मुंडा की आज जयंती है. बिरसा मुंडा की गणना उन महान क्रांतिकारियों में की जाती है जिन्होंने आदिवासियों को संगठित करके अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया। संगोष्ठी में कई युवा अपने अपने बात कहे । इस अवसर पर चांडिल नगर अध्यक्ष डॉ जे के सिंह, सनातन गोराई ,नगर मिडिया प्रभारी अजय मंडल,हरिपाल महतो ,अमरनाथ कुम्हाकार,पप्पू महतो,राजकुमार महतो,प्रदीप आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।