
संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी । सातवें चरण का पंचायत चुनाव को लेकर डोभी प्रखंड मुख्यालय की प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। परंतु बैरिकेडिंग, काउंटर का सेड का कार्य जोर शोर से चल रहा है। मालूम हो कि पंचायत चुनाव का सातवे चरण का नामांकन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरु होनी थी, परंतु अवकाश को लेकर 20 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। जो 25 अक्टूबर को नामांकन का कार्य समाप्त हो जाएगा।
जिसमे नगर पंचायत क्षेत्र डोभी को छोड़कर कुल बारह पंचायत के कुल 369 पदों के लिए नामांकन होना है। बारह पंचायत में कुल 93110 मतदाता है जिसमे महिला 44909, पुरुष 48194 और सात अन्य लिंग के मतदाता शामिल है। बारह पंचायत के मुखिया पद के लिए 12 पद, सरपंच के 12 पद पंचायत समिति सदस्य के लिए 17 पद, वार्ड सदस्य और पंच के लिए 164 पदों पर चुनाव होना सुनिश्चित है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया नामांकन को लेकर कुल आठ काउंटर बनाये गए है। जिसमे मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य के लिए एक - एक अलग काउंटर वहीं वार्ड सदस्य के लिए तीन और पंच के लिए एक काउंटर बनाया गया है। वही एक हेल्प डेस्क काउंटर भी अलग से बनाया गया है। बीडीओ ने बताया काउंटर के अंदर भीड़ ज्यादा न लगे इसका भी ध्यान रखा गया है।
नामांकन प्रक्रिया में कुल सात लोगों को उप निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। जिसमे मुखिया पद के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमेश्वर कुमार मेहता, सरपंच पद के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना कुमारी, पंचायत समिति सदस्य के लिए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज किशोर सिंह को पंच पद लिए अंचलाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा व वार्ड सदस्य पद के लिए तीन सहायक निर्वाची पदाधिकारी आनन्द मोहन, शैलेन्द्र चन्द्र
रजक, शैलेन्द्र कुमार को नियुक्त किया गया है। किसी को कोई समस्या हो तो कंट्रोल रूम का नंबर 9939265006 भी जारी किया गया है। नम्बर पर सम्पर्क कर घर बैठे भी समस्या से निजात पा सकते है।
