
महिलाओं ने सिंदुर खेलते हुए
संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)
सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंडालों व मंदिरों का मूर्ति विसर्जन किया गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर परिसर में दुर्गा मां की विदाई पर महिला ने सिंदुर का खेल किया । दुर्गा मां के विदाई श्रद्धा सुमन के साथ अर्पित किया गया। दुर्गा मां की कलश विसर्जन किया गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ,छोटा गम्हारिया कमेटी के सदस्य के सहयोग से दुर्गा पुजा संपन्न हुआ।मेला कमेटी में सुषेन महतो,फुलकान्त झा, पिंटू सिंह, अमृत महतो, बाबू मिश्रा,आदि लोग शामिल थे। सरकारी नियम को पालन किया तथा दिशानिर्देश पर पुजा संपन्न हुई।जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विसर्जन घाटों में प्रशासन तैनात किया गया।
