सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में आज भी विद्युत की आपूर्ति सही से नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के गम्हरिया पूर्वी के प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को विद्युत आपूर्ति के लिए सरायकेला प्रमंडल को ज्ञापन सौंप कर पिछले पांच-छह महीनों से कांड्रा बुरूडीह रापचा डुमरा पंचायत क्षेत्रों में विद्युत की अनियमित आपूर्ति से अवगत कराया। बिजली की आंख मिचौली से उद्योग धंधों के साथ-साथ व्यापार और बच्चों की शिक्षा पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा हैI
7 दिनों के अंदर अगर बिजली व्यवस्था सुचारू कराने की भाजपा गम्हरिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं के द्वारा माँग की है।


