Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पंचायत चुनाव ड्यूटी में गये चौकीदार की मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज डेस्क : बिहार के जमुई जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान कराने सिकंदरा गए जमुई थाना के चौकीदार का रविवार को शव मिला। शनिवार रात सिकंदरा के वरुणा गांव स्थित आहर में शव होने की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर लिया। उसकी पहचान जमुई थाना क्षेत्र के खड़सारी गांव निवासी चौकीदार रामदास तांती के रूप में हुई।  

चौकीदार के पुत्र ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर उनकी ड्यूटी सिकंदरा थाना क्षेत्र के चारण गांव में पड़ी थी। 24 सितंबर को वह अपने पिता को सिकंदरा के चारण गांव चुनावी ड्यूटी पर छोड़कर वापस घर आ गया था। लेकिन उसी दिन देर शाम जब उसके पिता घर नहीं लौटे तो इसकी सूचना टाउन थानाध्यक्ष चंदन कुमार को दी गई थी। खोजबीन भी की जा रही थी। इसी दौरान जब शनिवार की रात वरुणा गांव के आहर से शव बरामद हुआ तो फोटो वायरल हुआ। उसे जब देखा तो उनकी पहचान हुई। 

परिजनों ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद पैदल ही अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पुत्र ने भी पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।  ग्रामीणों ने भी चौकीदार की हत्या कर शव आहर में फेंकने की आशंका जताई गयी है। साथ ही कहा है कि मामले की जांच होनी चाहिए। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

चौकीदार रामदास तांती का शव जब शनिवार शाम जमुई सदर अस्पताल लाया गया तो रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहींं कराया जा सका। रविवार सुबह शव से दुर्गंध आने लगी तो चिकित्सक ने पोस्टमार्टम करने से इंकार करते हुए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की बात कही। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और धरने पर बैठ गए। शव का पोस्टमार्टम खींचतान के बीच आखिरकार सदर अस्पताल में ही किया गया। शव से बदबू आने के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं करने की बात कहते हुए भागलपुर मेडिकल कालेज ले जाने की बात कही गई। परिजन शव को भागलपुर ले जाने से इंकार कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. सैयद नौशाद अहमद द्वारा समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। फिर उनकी निगरानी में डा. संजीव कुमार द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।