गया/डोभी । डोभी-गया सड़क मार्ग के वकील गंज के समीप सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा किसानों के खेती का पटवन के लिए पानी का प्रवाह को बंद किये जाने से हजारों किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसान गुड्डू यादव, द्वारिका यादव, कालो यादव ने बताया कि खेती पटवन को लेकर यहां पर हजारों किसान इससे प्रभावित है।
विगत दिन पूर्व ठीकेदार के द्वारा इस स्थान पर कार्य किया गया था। लगभग दो माह से इस स्थान पर कार्य बंद होने से किसान परेशान है । इस जगह से नहर का पानी का प्रवाह है। ठीकेदार के द्वारा इस स्थान पर कलवर्ट बनाना है जो वर्तमान समय मे बंद है । इस समस्या को लेकर स्थानीय ठीकेदार को इसकी सूचना दी गयी थी परंतु अब तक कोई पहल नही किया है।
डोभी मुखिया जितेंद्र यादव ने बताया पानी का प्रवाह बंद होने से बजौरा पंचायत के निगरी , घठेरिया, वकील गंज आदि गांवों के सैकड़ों एकड़ जमीन पटवन से प्रभावित हो जायेगे। जिसके कारण आम लोगो की आर्थिक युग मे आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। बताया ऐसी स्थिति आने वाले समय मे रही तो किसान आंदोलन का रूप ले सकती है।


