Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

आदिबासि कुड़मि समाज ने मनाया कुड़मि काला दिवस / / LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

             संवाददाता : सम्भू सेन (सराइकेला)

कुकड़ू । आदिबासि कुड़मि समाज सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली द्वारा कुकड़ु में संयुक्त रुप से 6 सितंबर को "अन्याय दिवस" मनाया गया। विदित हो कि आज ही के दिन 06 सितंबर 1950 को भारत के संविधान में अनुसूचित जनजाति की सूची बनाई गई। इसमें 1931 के आदिम जनजाति की सूची में शामिल समुदायों को स्थान दिया गया। जिसमें छोटानागपुर पठार के कुड़मि (Kudmi) जनजाति समुदाय को साजिशन बिना किसी नोटिफिकेशन के शामिल करने से छोड़ दिया गया। इस अन्याय के लिए आदिबासि कुड़मि समाज प्रत्येक वर्ष इस दिन को "अन्याय दिवस" के रुप में मनाता है।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन महतो ने कहा कि सरकार जल्द कुड़मि समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल कर न्याय करे। साथ ही भारत की जनगणना के भाषा सूची में कुड़मालि (Kudmali) भाषा कोड अविलंब लागू करे। अन्यथा समाज भी राजनीतिक तौर पर सभी दलों से विमुख होने को विवश होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश केटिआर, सुधांशु महतो, पंचानन महतो, किरीटी महतो, गणेश महतो, राजेश महतो, राजकिशोर महतो, देव काड़ुआर, राज बंसरिआर, प्रकाश महतो, डॉ. विभीषण महतो, शशिभूषण महतो, सुबोध महतो, जयंत महतो, राकेश महतो, निरानंद महतो, वरुनदेव महतो, समीर पुनअरिआर, गाजिराम महतो, करमचांद महतो, दामुदर महतो आदि शामिल रहे।