Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जगजीवन कॉलेज के समीप जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के विरोध में फूंका पुतला। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया। जिले के मानपुर बाजार के जगजीवन कॉलेज के समीप जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। 
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन में शामिल जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरे बिहार में पुतला फूंका जा रहा है। 
जिस तरह रेलवे, हवाई अड्डा को निजीकरण कर देश बेचने का काम किया जा रहा है, इसके विरोध में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देश पर आज पूरे बिहार के तमाम जिलों में पुतला दहन किया जा रहा हैं। हमलोग पुतला दहन के माध्यम से सरकार को यह चेतावनी देने आये है कि 
अगर सरकारी संपत्तियों का अविलंब निजीकरण बंद नही किया गया तो आगे और आंदोलन तेज करने का काम करेंगे। हम देश के प्रधानमंत्री को यह चेतावनी देते हैं कि राष्ट्रीय सम्पतियों को नहीं बेचिये, अन्यथा जन अधिकार पार्टी इस आंदोलन को व्यापक रूप से चलाएगी। इस मौके पर जाप कार्यकर्ता मुकेश नारायण, धीरज शर्मा सहित कई लोग शामिल थे।