Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

टाटा काड्रा मुख्य मार्ग पर महिला की मौत पति व पुत्र जख्मी //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाद सूत्र-नविन चन्द्र महतो (सरायकेला )


सरायकेला जिला के टाटा कांड्रा  मुख्यमार्ग के गम्हरिया थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर के पास एक बाइक को तेज रफ्तार एलपीजी लदे ट्रक ने टक्कर मार दी. इस बाइक पर सवार सिनी के सिदमाडीह के अक्षय मंडल, उसकी पत्नी और उनका बच्चा सवार थे. हादसे में अक्षय मंडल की पत्नी (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय मंडल और उसके पुत्र 5 वर्षीय बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गया  है. सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी अक्षय मंडल और उसके पुत्र को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया । एलपीजी लदे ट्रक ( JH09AG 5560) और बाइक (JH22E7515) धक्का मारने के बाद काफी तेजी से भागने लगा। गम्हरिया पुलिस  ने एलपीजी ट्रक का पीछा करते हुए एलपीजी ट्रक व ड्राइवर को पकड़ लिया ।महिला ट्रक के चक्के के नीचे आ गई जिससे वह पूरी तरह कुचल गई है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार सिनी  से  आदित्यपुर जा रहे थे. उसी समय पीछे से सिलेंडर लदे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस के एएसआई अखिल अंसारी, एएसआई रोपना राम कांसी ने जेआरडीसीएल एंबुलेंस को सुचना दी. जेआरडीसीएल एम्बुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.