Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बोधगया थाना क्षेत्र के सोनू बिगहा मोहल्ले से एक मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने गिरफ्तर किया //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया- बोधगया थाना क्षेत्र के सोनू बिगहा मोहल्ले से एक मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने गिरफ्तर किया है। उक्त मोटरसाइकिल चोर के निशानदेही पर सोनू बीघा मोहल्ले में जब पुलिस पहुंची तो जानकारी प्राप्त हुई कि मनीष कुमार उम्र 20 वर्ष पिता दीपू प्रसाद थाना वजीरगंज गया के पास शिव मंदिर में दर्शन करने आए चाकद थाना के रंजीत कुमार का अपाची मोटरसाइकिल को चोरी कर भाग रहा था जिसके बाद रंजीत कुमार के द्वारा शोर मचाया गया और बोधगया थाना को सूचना दी गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से चोर को मास्टर चाभी और चोरी के मोटरसाइकिल साथ के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोर का एक गैंग का सदस्य जिसमें शिवनंदन कुमार, पिता स्व. दुलारचंद यादव, महेश कुमार पिता स्व. इंद्रदेव यादव, विनोद कुमार पिता स्व. भुनेश्वर यादव, धर्मवीर राज पिता नारंगी पासवान आदि कई लोग शामिल है जिनका काम ही है मोटरसाइकिल च चोरी कर उसका नंबर प्लेट और इंजन नंबर आदि बदलकर उन लोगों को बेचना जो शराब के अवैध धंधे में शामिल है। पकड़े गए मनीष कुमार के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन मोटरसाइकिल एवं उनके गैंग के चार सदस्यों को 15000 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों से पूछताछ करने पर यह जानकारी प्राप्त हुई की बरामद चोरी की एक मोटरसाइकिल विष्णुपद थाना की है और बाकी दो मोटरसाइकिल नवादा जिला से चोरी की गई है। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और एवं गहन पूछताछ की जा रही है। इन्होंने यह सब मोटरसाइकिल के अतिरिक्त भी लगभग आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी कर नंबर प्लेट बदल कर बेचने की बात बताई है। मोटरसाइकिल की बरामदगी और गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ और छापेमारी की जा रही है।