Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जनता दरबार के दौरान फरियादी की हरकतों से चौंके सीएम नीतीश कुमार, दी हिदायत // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार जनता दरबार की शुरुआत कर दी है। इसमें लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है। कई समस्याओं को मौके पर ही अधिकारियों को हिदायत देकर ठीक भी कराया जा रहा है। सोमवार को भी नीतीश कुमार ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान एक फरियादी की हरकतों को देखकर नीतीश चौंक गए और उसे तुरंत टोकते हुए कहा कि ये सब मत करिए. परेशानी बताइए, समाधान होगा।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्या लेकर आया फरियादी पहले तो नीतीश कुमार से अंग्रेजी में ये कहने लगा कि वो उन्हें पसंद करता है, उनपर विश्वास करता है। मुख्यमंत्री ने उसे अपनी परेशानी बताने को कहा तो वह अचानक गाना गाने लगा। उसने जैसे ही गीत दुनिया से मैं हारा गाना शुरू किया, सीएम नीतीश समेत यह कोई चौंक गया। सीएम ने उससे गाना बंद कर परेशानी बताने को कहा।

बहाली नहीं होने से था परेशान
फरियादी ने बताया कि साल 1990 के नवंबर महीने में उसे स्वास्थ्य विभाग में बहाल किया गया था। लेकिन उससे काम नहीं लिया गया। 1995 में उसने दूसरी ट्रेनिंग ली। तब भी उससे काम नहीं लिया गया। वो अब तक बेरोजगार बैठा हुआ है। ऐसे में उसकी बहाली कराई जाए. ये सुनकर नीतीश कुमार ने मामला स्वास्थ्य विभाग को सौंपते हुए कहा कि विभाग ही मामलों को देखेगा आप अपनी परेशानी वहां बता दीजिए।