Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पुलिस वाहन के चालक ने अनियंत्रित होकर मारी टक्कर , टक्कर में एक यात्री हुआ घायल। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता निरंजन कुमार,गया
 गया शहर के सिविल लाइन थाना में चालक के पद पर कार्यरत संजीव कुमार जो भागलपुर जिले का रहनेवाला था सिविल ड्रेस में वाहन को लेकर थाना जा रहा था कि थाना से महज कुछ ही दूर पहले राय काशीनाथ मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर एक खंभे में टक्कर मार दी टक्कर इतना जबरदस्त था कि पुलिस वाहन के आगे का हिस्सा चिपक गया वंही खंभे के पास खड़े एक नेपाल के यात्री भी इस टक्कर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद आस पास के लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा और वाहन चालक की पिटाई कर दी जिसके बाद इसकी सूचना पास के थाना को मिली और थाने की पुलिस ने वाहन चालक को भीड़ से निकलकर थाना ले गई और वाहन को भी थाना लेकर गई वंही इस घटना के बाद वाहन चालक ने थाना के छत से कूद कर सुसाइड करने का प्रयास किया लेकिन इस प्रयास में असफल हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद आनन फानन में थाना के सुरक्षाकर्मी के द्वारा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जँहा उनका इलाज किया गया और भर्ती किया गया है वंही घायल यात्री को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है
वंही इस घटना के संबंध में सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस के वाहन से कुछ व्यक्ति को धक्का लगा है और सिविल लाइन थाना के द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और उनका इलाज कराया जा रहा है वंही वाहन को सिविल लाइन थाना ले गया है हमलोग इसका जाँच करवाते हैं वाहन किसकी थी वाहन कौन चला रहा था जँहा के उपरांत जो भी सत्य आएगा उससे अवगत कराया जाएगा