संवाददाता : सम्भू सेन (सरायकेला)
ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के स्कूल एवं कॉलेज की समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से उनके आवास पर मुलाकात किए। इस दौरान विधायक सविता महतो ने शहीद निर्मल महतो इंटर कॉलेज दुमदुमि में चारदीवारी का निर्माण, डीप बोरिंग पेयजल की व्यवस्था, कालेज परिसर में कॉमन रूम एवं लाइब्रेरी का निर्माण, इंटर कॉलेज तिरुलडीह में चारदीवारी सह नए भवन का निर्माण, शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय कुकड़ू में चारदिवारी, साइकिल सेड एवं स्कूली छात्र छात्राओं के बैठने के सुविधा एवं चौड़ा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय को पुनः चालू करने, वही कुकड़ू प्रखंड में बालिका आवासीय विद्यालय जो चार कोरोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार है उसे अभिलंब विभागीय अड़चन दूर कर चालू करने का मांग किया। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, समीर महतो आदि उपस्थित थे।


