Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

नीलांजना होटल के समीप बाईपास बिजली चोरी मामले को लेकर लगाया गया जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । डोभी थाना क्षेत्र के एनएच दो के नीलांजना होटल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में छापेमारी दल का गठन किया गया। इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता ब्रजराज कुमार ने स्थानीय थाना में बिजली चोरी को लेकर अर्थदंड लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है। 
बताया गया है कि विभागीय बिजली मिस्त्री की मौजूदगी में छापेमारी दल के द्वारा डोभी थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी दुर्गेश कुमार का एनएच दो नीलांजना होटल के समीप व्यवसायिक परिसर पर पहुंचकर मीटर चेक किया गया जिसमे पाया गया कि  मीटर के वास्तविक मान को अवरोध करते हुए मीटर को बाईपास का अतिरिक्त तार के सहायता से विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पाए गए। 
इनके द्वारा इस प्रकार से अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी करने से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 14 हजार 9 सौ 79 रुपए की अनुमानित राजस्व की क्षति हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।