संवाददाता - निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी । राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या -2 के जयराम गिरी उच्च विद्यालय के समीप सूर्या होटल के पास दो वाहनों की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल हो गए।
घायल तीनो व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार बिहार स्टेट बस औरंगाबाद से डोभी की ओर आ रही थी इसी क्रम बस के चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लेने के समय एक चार पहिया वाहन पीछे से धक्का मार दिया।
इस घटना को लेकर चार पहिया वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं चार पहिया वाहन में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए है।
सभी घायल चार पहिया वाहन से औरंगाबाद से अपने घर गया के हरियो गांव जा रहे थे। सभी की पहचान गया जिले के मेडिकल थाना अंतर्गत हरियो गांव के निवासी है।
इस घटना में 20 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी, 32 वर्षीय प्रिया देवी और 2 वर्षीय वैभव कुमार घायल है। सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। डॉ विशाल कुमार ने बताया कि वैभव का सिर में ज्यादा चोट है। वही अन्य की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। वही डोभी पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले रखा है।


