जिले में रक्षाबंधन के दिन बहनों (महिला और छात्रा) को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम फ्री में शहरी क्षेत्र में यात्रा कराएगी। इसके लिए खासकर एक दिन के लिए सिटी बस का परिचालन किया जाएगा। जिसपर बहनों को फ्री में यात्रा कराया जाएगा। रविवार की सुबह सात बजे इमलीचट्टी से दो सिटी बसों को शहर में परिचालन होगा। उप क्षेत्रीय प्रबंधक सुमन प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार राज्य परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर सिंह के नर्दिेश पर रक्षा बंधन के दिन दो सिटी बस (32 सीटर) का शहरी क्षेत्र में परिचालन किया जाएगा। इसके लिए दो रुट बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों बसें इमलीचट्टी से ही खुलेगी। रुट एक की बस इमलीचट्टी से खुलकर माड़ीपुर ओवरब्रिज, बटलर, चक्कर चौक, कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार, मिठनपुरा चौक, एमडीडीएम कॉलेज, जिला स्कूल, चंदवारा, गोला रोड, सरैयागंज टावर, अखाड़ाघाट, जीरो माइल, बैरिया, लक्ष्मी चौक, ब्रह्मपुरा, जूरन छपरा व इमलीचट्टी बस स्टैंड तक परिचालन करेगी। वहीं, दूसरी बस इमलीचट्टी से खुलकर महेश बाबू चौक, मेहदी हसन, ब्रह्मपुरा, लक्ष्मी चौक, बैरिया, जीरो माइल, अखाड़ाघाट, सरैयागंज टावर, गोला रोड, चंदवारा, जिला स्कूल, एमडीडीएम, मिठनपुरा चौक, नीम चौक, अघोरिया बाजार चौक, कलमबाग चौक, छाता चौक, चक्कर चौक, बटलर, माड़ीपुर चौक, माड़ीपुर ओवरब्रिज होकर इमलीचट़टी बस स्टैंड पहुंचेगी। पूरे दिन में चार फेरा बसों का परिचालन होगा। इसपर पुरुष यात्री भी सफर कर सकते है। लेकिन, उनसे कम से कम पांच और अधिकतम 20 रुपये प्रति सीट भाड़ा लिया जाएगा।


