Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शेरघाटी थाना क्षेत्र के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य जख्मी, सभी खतरे से बाहर //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता - निरंजन कुमार,गया
गया/शेरघाटी। शेरघाटी थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य जख्मी हो गये। 
सभी घायलों को इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शेरघाटी-गया मार्ग पर कठार गांव के समीप संध्या वक्त घटी। घटना विपरित दिशा से आ रही दो दुपहिया वाहन की आपसी टक्कर की वजह से घटी। 
घायल की पहचान डोभी प्रखंड के गांव घोडाघाट निवासी क्रमशः पिता-पुत्र 40 वर्षीय रणधीर कुमार पंकज, 12 वर्षीय रोबिन कुमार एवं 10 वर्षीय बॉबी कुमार के तौर पर हुआ है। पूछे जाने पर घायल के परिजन ने बताया कि पिता-पुत्र रक्षा-बंधन को लेकर अपने परिजन के गांव जा रहे थे। उक्त दौरान कठार गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही दुपहिया वाहन की लापरवाही की वजह से दुर्घटना घटी जो शराब के नशे में थे। 
जिन्हें भी मामूली चोट आई है जो भागने में कामयाब हो गये। इस हादसे में रणधीर कुमार पंकज बुरी तरह से जख्मी हुए। जबकि उनके दो पुत्र को मामूली चोट व घाव लगे हैं। इलाज कर रहे चिकित्सक डा0 राजेश कुमार ने बताया कि सभी खतरे से बाहर है। एक शख्स के पैर में गहरी घाव एवं हड्डी फ्रैक्चर हुए है।