Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

उपनिरीक्षक बरामद उक्त विदेशी शराब को मौके पर ही जब्ती सूची बनाते हुए जप्त किया गया|। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
उपनिरीक्षक विक्रम देव सिंह साथ में अन्य स्टाफ सभी रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया के द्वारा गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 01 पर आई गाड़ी संख्या 03305 धनबाद डेहरी इंटरसिटी में अपराधिक तत्वों से संबंधित जांच के दौरान उक्त गाड़ी के कोच संख्या डी-6 में सामान रखने के रैक के ऊपर एक लावारिस अवस्था में भूरे रंग का पिट्ठू बैग रखा पाया गया, जिस के संबंध में आसपास के यात्रियों से पूछने पर किसी ने भी उसका स्वामित्व स्वीकार नहीं किया, उक्त पिट्ठू बैग को कोच से उतार कर तलाशी लेने पर उसमें 10 अदद इंपीरियल ब्लू विस्की 375 मिलीलीटर विदेशी शराब की बोतल जिस पर बैच नंबर F0/02 दिनांक 10.1.21 छपा पाया गया एवं 06 अदद मैकडॉवेल न- 1 व्हिस्की 180 मिलीलीटर की विदेशी शराब की बोतल जिस पर बैच नंबर 193/एल3 दिनांक 25.06.21 छपा पाया गया, लावारिस अवस्था में बरामद उक्त विदेशी शराब को मौके पर ही जब्ती सूची बनाते हुए जप्त किया गया तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस थाना गया को अग्रसारित किया गया बरामद वक्त विदेशी शराब का अनुमानित मूल्य 4100/-रुपए पाया गया।