Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जयगीर पंचायत के तुरियाटोला आज भी विकास से है कोसो दूर , 7 निश्चय योजना के तहत नल जल को लेकर बड़े बड़े वादे पूरी तरह फेल , मुखिया जी है मौन। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया के बाराचट्टी प्रखण्ड में सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता हेतु करोड़ो रूपये विज्ञापन एवं अन्य माध्यमों से खर्च किये जा रहे है लेकिन इसका फायदा आम जनता को हो रहा है या नही किसी को पता नही है। बिहार सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली 7 निश्चय योजना के तहत नल जल को लेकर बड़े बड़े वादे किए जाते है यहां तक कि पूरे भारत में नल जल की सूची में बिहार की भी नाम शामिल है लेकिन क्या यह हकीकत है कि बिहार के गावँ गावँ तक प्रत्येक घरों में आज भी नल का जल पहुँच पाता है या नही,लाखो रुपये की लागत से बने जलमीनार को बनाया जाता है ताकि घरों तक इसकी सुविधा मिले लेकिन बनाने का कोई मतलब नही निकलता है जब तक कि प्रत्येक घर तक नल से जल नही पहुच पाता है इस मामला जयगिर पंचायत के ग्राम दोवाट की है जहां आज भी सरकारी योजना के नाम पर मात्र एक सड़क पक्कीकरण जो कि महज कुछ ही दूरी के लिए और कुछ इंदिरा आवास योजना ही है हालांकि 7 निश्चय के तहत नल जल का काम किया गया है जलमीनार की भी निर्माण की गई है लेकिन प्रत्येक घरों तक पानी नही पहुच पा रहा है दोवाट के पश्चिमी टोला जो कि तुरियाटोला के नाम से जाना जाता है।ग्रामीनो में लखन तुरी ,धनी तुरी , देवंती तुरी बताते है कि हमलोग झारखंड से बांस ख़रीकर कर लाते है और उसको टोकरी बनाकर बेचते है यही हमलोग का प्रत्येक दिन का रोजगार है हमलोग को सरकारी सहायता से मात्र एक कुवां का मरम्मत करवाया गया है जिससे हमलोग पानी पीते है साथ ही उन्होंने बताया है कि हमारा घर लगातार बारिश होने की वजह से घर गिर गया गनीमत ये रही कि उस समय उस घर मे सोये ब्यक्ति की किसी की हताहत की सूचना नही है इसकी सूचना हमने मुखिया कैलू मांझी को दिया लेकिन उन्होंने केवल देखकर चले गए कोई समाधान का 
रास्ता नही निकाला। हमलोगों के आने जाने में सड़क नही होने के वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हौ बारिश के दिनों में सड़क नही होने के कारण बांस भी घर नही लाकर रख सकते है जिससे हमलोगों की रोजगार पर आफत की नौबत आ जाती है 71 माइल से झारखंड को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क जो कि दोवाट में बारिश होने की वजह से आफत बन गयी है इस सड़क से लगभग 20 गांवों के लोगो का आवागमन होता है सड़क की स्थिती इतनी खराब है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है स्थानीय लोगो का कहना है कि हमलोगों को प्राथमिकता के तौर पर सड़क की निर्माण बहुत जरूरी है साथ ही इससे केवल दोवाट गावँ की भला नही होगी इससे कई गांव के लोगो का आवागमन होता ह हालांकि सड़क की पक्कीकरण कुछ दूरी के लिए हुए है और कुछ बाकी रह गया जिसके कारण पूरे गावँ का खराब मैसेज दूसरे राज्यों तक जाता है । इधर मुखिया कैलू मांझी से उपरोक्त समस्या के बारे में बताते है कि हमने नल जल का काम वार्ड सदस्यों को सौप दिया है और जहां तक नल जल की समस्या है तो उसकी भी निराकरण की जाएगी जहां मरम्मत की जरूरी होगा कराया जाएगा और बात रही लखन तुरि के घर की मुवावजा की तो उनको हमने सूचना दिया था कि आप एक आवेदन जिसके आधार पर आपदा विभाग से मुवावजा राशि मील जाएगा ।