Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शेरघाटी थाना से महज कुछ ही दूरी पर दवा दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी, काउंटर में रखे रुपए एवं कीमती दवा ले भागे चोर। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

  
संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया/शेरघाटी। शेरघाटी थाना से महज कुछ ही दूरी पर दवा की दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर काउंटर में रखे रुपये एवं कीमती दवा की चोरी कर ली। 
चोरी की घटना रविवार की देर रात्रि नया बाजार स्थित पी0 के0 मेडिकल नामक दवा दुकान में ​अंजाम दिया है। चोरी की घटना के बाद दवा दुकान के संचालक ने एक लिखित आवेदन देकर थाने में शिकायत दर्ज करवाया है। 
दवा दुकान संचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा काउंटर में रखे पैसे एवं कीमती दवाई की चोरी कर ली गई है। इसकी जानकारी सुबह होने पर चला। जिसको लेकर थाने में लिखित शिकायत की है। दुकान से तकरीबन 50 हजार रुपए कीमत की दवा पर चोरों ने हाथ साफ कर डाले। विदित हो कि चालू वर्ष के दौरान थाना के आस-पास की कई दुकानों में चोरी की घटना घट चुकी है।