Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पूर्व डीएसपी केएन मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, NHRC ने दिए जांच के आदेश, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : जमशेदपुर के सेवानिवृत्त डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर केएन मिश्रा के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने, बाल मजदूरी कराने और हत्या के आरोप के एक मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) नई दिल्ली ने जांच के आदेश दिए हैं। एनएचआरसी ने उपायुक्त, श्रमायुक्त और एसएसपी को मामले में जांच करते हुए 6 सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

विदित हो कि 24 मई 2021 को घाटशिला के ठाकुरबाड़ी में जमशेदपुर के पूर्व सेवानिवृत्त डीएसपी केएन मिश्रा द्वारा बनवाए जा रहे एक पेट्रोल पंप में काम करने के दौरान निर्माणाधीन दीवार गिरने से 15 वर्षीय नाबालिग मजदूर वर्षा हांसदा की मौत हो गई थी। जबकि सात अन्य लोग दब गए थे। 

मामले को लेकर भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जनशिकायत परिषद संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश महतो की ओर से आरटीआई कार्यकर्ता दर्श चौधरी की मदद से 12 जून 2021 को एनएचआरसी को लिखित शिकायत की गई थी, जिसपर एनएचआरसी नई दिल्ली ने संज्ञान लेते हुए उपायुक्त, श्रमायुक्त और एसएसपी को मामले में जांच करते हुए 6 सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।