संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी:- डोभी प्रखंड अंतर्गत मटन मोड़ से अमारूत बाजार की ओर जाने वाली सड़क है खराब ।सड़क खराब होने से आम जनता है परेशान। मटन मोड़ अमारुत से अमारुत बाजार तक जाने वाली सड़क का सामान्य वर्षा में ही है बुरा हाल है। कहीं- कहीं गड्ढे इतने हैं,कि आम आदमी का आना-जाना खतरनाक बना हुआ है। यह सड़क मटन मोड से अमारूत होकर , महकमपुर खरने, जेहलडीह, खरौंध, गोइठामीठा आदि गांव को जोती है। यह दस गावों को जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है ।सरकार की लापरवाही के कारण यह मुख्य सड़क जीर्ण – शीर्ण अवस्था में है। यदि ध्यान नहीं दिया गया तो, आए दिन कई दुर्घटना हो रहे हैं। और हो सकते है।
सड़क खराब होने से हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। और दुर्घटना होती रहती है।बारिश होने पर रोड लबालब पानी से भर जाता है जैसे तालाब बन गया हो लोग बहुत मुश्किल से इससे गुजरते हैं। पानी जमा होने कारण बहुत तरह के बीमारियां उत्पन्न होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। क्योंकि लगभग पानी हमेशा भरा ही रहता है। सिर्फ गर्मी के दिनों में पानी खत्म होता है। और जब भी बारिश होती है।तब पानी लबालब रोड पर भर जाता है। इस रोड से आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ घर ऐसे हैं जो की बारिश तेज होने से उनके घरों के अंदर रोड का पानी घुसने लगता है। जिससे उनको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह एक ऐसा मार्ग है,
जो कि 10 गांव को आपस में जोड़ती है ।सड़क का निर्माण दुर्घटना से बचने के लिए क्या आता है।यह ऐसा सड़क है, जिसमें रोड तो दिखते ही नहीं सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिखते हैं ।और हमेशा यहाँ पर सड़क दुर्घटना होती ही रहती हैं ।रोड खराब होने से बहुत परेशानियो का सामना करना पड़ता हैं।


