Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बढ़ती मंहगाई के विरोध में राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
आमस प्रखण्ड के बुधौल बाजार एन एच दो पर रविवार को राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार और राज्य सरकार को पुतला दहन किया । और कहा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार के दोहरी नीति नहीं चलेगी । इस प्रदर्शन में राजद की प्रखण्ड अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा कि जिस तरह से पेट्रोल,डीजल,सरसो तेल,रसोई गैस में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार गरीब जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है इससे आम जन गरीबों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । केंद्र सरकार को बढ़ती मंगाई पर रोक लगाना चाहिए। इस प्रदर्शन में राजद प्रखण्ड अध्यक्ष विनय कुमार यादव, प्रखण्ड उपाध्यक्ष इन्र्देव यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष भोलन खान,प्रधान महा सचिव लोहड़ी ठाकुर,पप्पू यादव,प्रमोद कुमार यादव,प्रमोद दास,दुलारचंद यादव, अंजर खान,विनोद चौधरी,संजय यादव, विक्की यादव,राजेश यादव,खुराम खान (युवा प्रखंड अध्यक्ष),गया प्रशाद यादव,(अधिवक्ता), अमर्जित कुमार,अभिषेक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।