Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

झारखंड के आदिबासि कुड़मि समाज द्वारा "गाछ रोपा हमदुमि" अभियान चलाया गया // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता: सम्भू सेन (सरायकेला)
चाण्डिल प्रखंड के चौका थाना अंतर्गत खुँटी गाँव के गड़ाम थान में आदिवासि कुड़मि समाज चाण्डिल प्रखंड संयोजक मंडली सदस्य माइनगर विवेक बाबुआर और गौरांग  पुनरियार के नेतृत्व में लाइआ माइनगर छुटु सिंह मुण्डा के सहयोग से  साल के 21 साल पौधे लगाये गये। ज्ञातव्य हो कि दिनांक 05 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा प्रदेश स्तरीय गूगल मीट के माध्यम से पहले चरण में 20 जून से 16 जुलाई तक जाहिरा/सारना/गोड़ाम/बोड़ाम थान में साल, महुल, बड़, नीम और आखड़ा परिसर में करम, आम, पिआल, कुसुम आदि के पौधे लगाने का निर्णय लिया गया था।  इसके तहत राज्य भर में संगठन द्वारा इस अभियान को जोर-शोर से चलाया जा रहा था जिसका आज समापन किया गया ।
 इस अवसर पर उपस्थित आदिवासी कुड़मि समाज के प्रदेश अध्यक्ष माइनगर प्रसेनजीत काछिमा ने कहा प्रकृति का संरक्षण करने के लिए साल पौधा सभी गड़ाम थान में लगाना बहुत ही जरूरी है।आज पेड़ पौधे की कमी के वजह से बहुत सारे समस्याओं से जूझना पड़ रहा है हम प्रकृति आराधक कुड़मि समुदाय का धर्म स्थल खुले आसमान के नीचे पेड़ो के बीच स्थित होता है । जो सीधे प्रकृति ओर पुरखों से जुड़ा होता है ,थान में अधिक से अधिक पौधारोपन करने से पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ धार्मिक सांस्कृतिक ओर पारंपरिक अस्तित्व का भी संरक्षण होगा । इसी मैं जगत का कल्याण भी निहित है उन्होंने दुनिया को''प्रकृति की ओर लौटो" का संदेश दिया साथ ही सरकार से पर्यावरण संरक्षण पर नेक मन से ध्यान देने और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने अपने गड़ाम थान में पौधे लगाने और उसके संरक्षण करने की अपील की इस अवसर पर सरायकेला खरसवाँ जिला संयोजक माइनगर मनोज टिड़ुआर समाजसेवी आस्तिक महतो सरायकेला खरसावाॅ संयोजक मण्डली सदस्य माइनगर राजेश मुतरुआर  पंचानन केटियार शशिभूषण साखुआर कालोसोना टिड़ुआर गौरांग पुनरियार प्रधान कृष्ण चंद्र महतो बनुवार सुरेंद्रनाथ माहतो रामचंद्र महतो विदुभूषण महतो रामाशीष महतो अमन  महतो फटिक महतो जीवन महतो गणेश महतो संजय महतो लम्बोदर महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे।