संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया जिला के बाराचट्टी थाना अंतर्गत NH-2 पर एक गैस टैंकर के ओवर टेक करने से हुई एक व्यक्ति की मौत। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सुंदर मांझी था जो कि ग्राम एरकी थाना बेलागंज जिला गया का निवासी है। जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है, मृतक गया जिला के सांसद विजय कुमार मांझी के घर पर काम करता था। गौरतलब है कि वाहन चालक नवादा जिला के गोविंद पुर का रहने वाला है।
जो NL 01AA4962 नंबर की गैस टैंकर आरा से कोलकाता ले जा रहा था। मौके पर पहुंची बाराचट्टी थाना के पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


