शादी में अपाची बाइक नही मिलने पर लड़का ने शादी से किया इनकार । लेकिन लड़का को लड़की पर दिल आने पर लड़का ने कई सालों तक चोरी छुपे लड़की से मिलने का कार्य कई सालों तक रखा जारी । जन्मदिन के मौके पर मिलने पहुचा लड़का लड़की से ग्रमीणों ने पकड़कर लाया थाना , थाना के पुलिस ने दोनों को शिव मंदिर में कराया शादी ।
गया जिले के खिजरसराई थाना क्षेत्र में शादी में नही मिली अपाची बाइक तो पहले लड़का ने शादी तोड़ी पर लड़की से मिलने जुलने का कार्य जारी रखा। लड़का जन्म दिन की बधाई देने केक लेकर पहुंचा था लड़की के घर तो फिर उसे लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मामला खिजरसराय के होरमा गांव का है जहां की एक युवति की शादी चौन्दौति थाने के बहादुर बिगहा गांव निवासी संजीत कुमार से तैय हुई थी पर दहेज के अपाची बाइक नहीं मिलने पर युवक में शादी तोड़ दिया लेकिन दो सालों से युवती से मिलते रहा। शनिवार की रात्रि अपने एक दोस्त के साथ अपने प्रेमिका के साथ जन्म दिन मनाने के उद्देश्य से केक और अन्य गिफ्ट लेकर चुपके से प्रेमिका के घर मे प्रवेश कर गया। जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे दबोच लिया और फिर थाने को बुलाकर उसे सौप दिया गया। इसके पूर्व युवक को ग्रामीणों ने जमकर धुनाई भी किया। फिर प्रेमिका एवं उनके परिजन भी सुबह थाने में आये लगभग चार घण्टे के बाद इस मामले का पटाक्षेप हुआ और फिर युवक शादी को तैयार हुआ। और फिर खिजरसराय शिवाला मंदिर में दोनों के परिजनों की मर्जी से शादी कराया गया।
थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और दोनों शादी करने की इच्छा व्यक्त किया जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों एवं परिजनों ने आपसी समझौता किया।


