गया जिला के डोभी प्रखंड के नदरपुर पंचायत के कई गांवों को जोड़ने वाली कच्ची सड़क काफी दिनों से नहीं बनी है। वर्षात के मौसम में इस पथ से पैदल आने जाने वाले लोगों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, नदरपुर पंचायत मुख्ययाल को जोडने वाली सड़क NH2 मार्ग से जुड़ा हुआ है,।
इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल होता है, इस सड़क पर वर्षात के मौसम में यदि किसी की तबियत खराब होती है तो खटिये का सहारा लेना पड़ता है, न मोटर साइकिल जा सकता है इस सड़क से न ही एम्बुलेंस। सरकार का इस ओर कोई ध्यान नही है,। पंचायत प्रतिनिधि से लेकर विधायक सांसद को भी इस सड़क की जानकारी दी गयी है, परंतु अब तक कोई आदेश निर्देश निर्गत नही किया गया है आने वाले कुछ ही दिनों में पंचायत चुनाव भी है, यदि पंचायत प्रतिनिधि का इस ओर ध्यान आकृष्ट नही हुआ तो पंचायत चुनाव में यह मुद्दा ग्रामीणों का बनेगा "रोड नही तो वोट नही


