Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

मोदी सरकार की मंत्री मीनाक्षी लेखी बोलीं- प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं, मवाली हैं // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : मोदी सरकार में हाल ही में मंत्री बनाई गईं मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों को मवाली कह डाला है। उन्होंने कहा है कि जो प्रदर्शन कर रहे हैं वे किसान नहीं है। नई दिल्ली सीट से सांसद मीनाक्षी लेखी ने 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा का जिक्र करते हुए यह भी कहा है कि प्रदर्शनकारियों का राजनीतिक एजेंडा है।

एक सवाल के जवाब में मीनाक्षी लेखी ने कहा, ''सबसे पहले तो उन्हें किसान कहना बंद कीजिए, क्योंकि वे किसान नहीं है, वे षड्यंत्रकारी लोगों के हत्थे चढ़े हुए कुछ लोग हैं, जो लगातार किसानों के नाम पर ये हरकतें कर रहे हैं। किसानों के पास समय नहीं है, जंतर-मंतर आकर बैठने का, वह अपने खेत में काम कर रहा है। ये आढ़तियों के द्वारा चढ़ाए गए लोग हैं, जो चाहते नहीं कि किसानों को फायदा मिले।''

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा जो कुछ 26 जनवरी को हुआ वह भी शर्मनाक था, और विपक्ष द्वारा इस तरह की चीजों को बढ़ावा दिया गया।