Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी बीडीओ का भव्य स्वागत के साथ शिष्टाचार भेट । //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी । डोभी प्रखंड कार्यालय में डोभी के नए बीडीओ संजीव कुमार झा ने योगदान देकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। 
बीडीओ के आने पर उमेश प्रसाद यादव राजद जिला उपाध्यक्ष गया , तारकेशवर यादव राजद जिला महासचिव युवा गया , राजद प्रखण्ड युवा अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी , रवि यादव छात्र जिलाध्यक्ष गया , रवि यादव जिलाध्यक्ष युवा गया , लल्लू प्रसाद प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष , सुनील कुमार यादव उप मुखिया खराटी , सहित ने शिष्टाचर भेट देकर उनका स्वागत किया है। 
इसके साथ ही बीडीओ ने प्रखंड सभागार में सभी के साथ बैठक कर एक दूसरे से परिचय लिया। 
बीडीओ ने बताया कि सरकार की जो प्राथमिकता है, उसे धरातल पर लाया जाएगा। आम जनों की शिकायत का समाधान किया जाएगा। शिकायतकर्ता बेहिचक मुझ से मिल कर अपनी समस्या बता सकते है। आम जनों एवं प्रतिनिधियों के सहयोग की अपील भी किये। विकास की गति को धरातल पर तेज करने का प्रयास करेंगे। 
मालूम हो की पूर्व में संजीव कुमार झा नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड में पदस्थापित थे। स्थानान्तरण होने के बाद डोभी के प्रखंड विकास पदाधिकारी का लोगो को कुछ दिनों से इंतजार था।