Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पुलिस पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस में दिया आवेदन. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
 
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया- फतेहपुर थाना पर पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा जानबूझकर नहीं करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर एसएसपी ऑफिस में पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीड़ित विनय सिंह फतेहपुर थाना अंतर्गत नगमा पंचायत के आईमा गांव निवासी ने बताया कि उक्त कांड में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की है। मामला 29 जून का है, जब हम लोग के साथ गंभीर रूप से मारपीट की घटना की गई थी। मामले को लेकर केस दर्ज करने के बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी तक से मिले लेकिन परिणाम शून्य रहा। पीड़ित विनय सिंह ने आशंका जताई है कि यदि पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द ही गिरफ्तारी नहीं की गई तो फिर से आरोपित द्वारा जान माल का नुकसान पहुंचाया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि उक्त थाना कांड की सूचक मेरी मां सुनीता देवी पति जयंत सिंह है।