संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिट्टी लदा दो ट्रक और एक हाईवा को किया जप्त। तीनों वाहनों के चालकों के पास गिट्टी का कोई कागजात नहीं थे अर्थात बिना चालान के थे ।दोनों ट्रक के चालक और उप चालक भागने में सफल रहे वहीं हाईवा का चालक एवं उप चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गया डोभी मार्ग के खैरा गांव के समीप गौतम लाइन होटल पर से यह कार्रवाई की गई है। वहीं पकड़े गए चालक एवं उप चालक से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों वाहनों को पुलिस गिरफ्त में रखा है।गिरफ्त में आए दोनों युवक की पहचान मोहनपुर थाना के परसौनी गांव का निवासी केदार यादव का पुत्र संजय यादव एवं वासुदेव यादव का पुत्र प्रमोद यादव के रूप में हुआ।


