गया। चंदौती थाना अंतर्गत चमंडी मोड़ पर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चंदौती थाना के एसपीओ संजय पासवान के रूप में की गई है। हत्या की घटना को अपराधियों द्वारा गला धारदार हथियार से रेतकर अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी के बाद चंदौती थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया। इधर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। चंदौती थानाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गला रेत कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान की जा रही है। इसके पीछे कौन लोग हैं। पता लगाया जा रहा है, जल्द ही सारे संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की लगातार छापेमारी हो रही है। शव मिलने के बाद परिजन दहाड़ मारकर विलाप कर रहे थे इस खबर के बाद मृतक के पूरे गांव में मातम पसरा है


