Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

ज्ञानभूमि बोधगया में बकरीद के अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबियों के बीच “ डॉ. जेनी पेरे उर्फ मम्मी जी” ने किया राशन, सेवई व दूध का वितरण. //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


 

संवाददाता निरंजन कुमार, गया

बोधगया ईद उल अजहा के मौके पर बुधवार को ज्ञानभूमि बोधगया में रहकर गरीबों व बेसहारों के उत्थान के लिए कार्य करने वाली फ्रांसीसी समाजसेविका डॉ. जेनी पेरे उर्फ मम्मी जी के निर्देशन में संचालित मम्मी जी एजुकेशनल चैरिटेबुल ट्रस्ट द्वारा बोधगया प्रखंड के ईलरा पंचायत के सुदूरवर्ती दुलरा गांव में करीब डेढ़ सौ मुस्लिम परिवारों के बीच सूखा राशन, सेवइयों व दूध का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मम्मी जी ने कहा कि बकरीद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसे कुर्बानी का पर्व कहा जाता है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ बकरीद का त्योहार मनाने का आह्वान किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी मुन्ना पासवान ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण रोजगार में आई कमी के कारण काफी संख्या में गरीब परिवार बकरीद की खुशियां नहीं मना पा रहे थे। मम्मी जी एजुकेशनल चैरिटेबुल ट्रस्ट के द्वारा ऐसे लोगों के बीच जरुरत के सामानों का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें सेवई व दूध उपलब्ध कराकर उन्हें बकरीद की शुभकामनाएं भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में लगे चेरकी थाना के एसआई बिहारी सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी मम्मी जी द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व संस्था के कर्मी उपस्थित थे।