टेकारी( गया)- गया जिले के टिकारी स्थित विश्व हिन्दू परिषद के प्रांगण में टिकारी एकल अभियान संच की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समस्त आचार्यों को कॉपी कलम देकर संच समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मानित करने वाले में माता समिति के सदस्य श्रीमति पूनम देवी व अध्यक्ष गणेश प्रसाद सचिव शिवबल्लभ मिश्र, कोषाध्यक्ष रामनिवास ठाकुर, प्रमुख महेश कुमार अंचल अभियान गया के श्रीमती मीरा देवी लोग रहे। सम्मानित किए जाने में आचार्य विन्नी कुमारी, सुनीता कुमारी, वीणा कुमारी, विशेषर यादव, अखिलेश कुमार, तन्नू कुमार, अनिता कुमारी, सुमरिका कुमारी, सरिता कुमारी आदि को सम्मानित संच समिति टिकारी की माता समिति सहित मुख्य समिति द्वारा किया गया।


