संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में शनिवार की देर शाम अचानक वज्रपात होने के कारण मनरेगा भवन में लगाए गए भूकंपरोधी सिस्टम जलकर राख हो गया। मनरेगा भवन में कार्यरत कर्मियों के मुताबिक पूरे भवन में वज्रपात के कारण झटके महसूस हुए। कुछ देर के लिए भवन में मौजूद दर्जनों कर्मी स्तब्ध रह गए। समान स्थिति होने के उपरांत देखे जाने पर लोगों ने अनुमान लगाया कि मनरेगा भवन में एक कमरे में मौजुद भूकंप रोधी सिस्टम के लिए छत पर लगाए गए एंगिल एव नीचे जमीन के अंदर तक लगाया गए पाइप व वायर जलकर खाक हो गया। लेकिन भवन में मौजूद मनरेगा कर्मी एवं आम लोग बाल बाल बच गए। इस घटना से उस समय मनरेगा भवन में अफरा-तफरी मची गई।


