Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शहर में नो पार्किंग में गाड़ी लगाने वाले हो जाये सावधान, मिनी क्रेन की सहायता से पुलिस पलक झपकते ही उठा लेगी आपकी गाड़ी // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- केशव सरार्फ, भागलपुर
भागलपुर यातायात नियमों का अनदेखी कर नो पार्किंग जोन में अपना बाइक पार्क  करने वाले लोग हो जाएं साबधान, क्योंकि सड़क पर बेतरतीब तरीके से बाइक लगाए जाने के कारण लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए, भागलपुर की सीनियर एसपी निताशा गुड़िया की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने बाइक को सहूलियत से उठाने के लिए दो मिनी क्रेन भागलपुर पुलिस को मुहैया कराया है, जिसको भागलपुर पुलिस कप्तान के द्वारा यातायात पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है, अब यातायात पुलिस लापरवाह और यातायात नियम की अनदेखी कर नो पार्किंग जोन में बाइक खड़ी करने वाले लोगों के बाइक को मिनटों में क्रेन के सहारे यातायात थाना और पुलिस केंद्र में पहुंचा देगी, जिसके बाद यातायात नियम का उल्लंघन करने और उसके साथ जो जुर्माने की राशि होगी उसको अदा करने के बाद ही बाइक मालिक को बाइक सौंपा जाएगा, सीनियर एसपी की पहल पर लाए गए दो मीनिंग क्रेन  से अब शहर  को जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.