गया। गुप्त सूचना के आधार पर 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया मुख्यालय के कार्यवाहक कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह एवं कैमूर एएसपी (अभियान) नितिन कुमार के निर्देश पर बी कंपनी काला पहाड़ के कंपनी कमांडर, एसएसबी जवान,अधौरा अपर थानाध्यक्ष अमोद कुमार और बंदेया थाना के सहायक उप निरीक्षक प्रभु शंकर राम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कई घटनाओं को अंजाम देने वाले हार्डकोर नक्सली राजेंद्र पासवान उर्फ पारस जी उर्फ उदय जी को बंदेया थाना के सिमरहुआ गाँव से धर दबोचा गया। एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि पकड़े गए नक्सली अधौरा थाना कांड संख्या 25/2007 मे वांटेड था। एएसपी अभियान कैमूर ने बताया कि उक्त नक्सली पर आईडी लगाने और लेवी मांगने का आरोप है। कहा कि वह जिले में भय बना कर धमकी देना और लेवी वसूलने का कार्य किया करता था। उससे की गयी पूछताछ के दौरान उसने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बताया है कि एसएसबी के जवानों ने नक्सली राजेंद्र पासवान उर्फ पारस जी उर्फ उदय जी को बंदेया थाना में एएसपी अभियान नितिन कुमार और अपर थानाध्यक्ष अधौरा अमोद कुमार को सुपुर्द कर दिया है।


