संवाददाता -पंकज मिस्त्री, बांका
12 जुलाई को शिक्षकों के नियोजन हेतु डाले गए आवेदन पत्रों की जांच पर विशेष चर्चा किया गया।
इसमें मुख्य रूप से बीडीओ दुर्गा शंकर, शिक्षक विनय कुमार और शिक्षक संजय केसरी पंचायत सेवक, शिक्षक सहित नियोजन समिति के अन्य सदस्यों को नियोजन करने के लिए उसमें जांच में लिए जाने वाले कागजात और एवं अन्य बिंदुओं पर जानकारी दिया गया।
जिससे नियोजन को बिना किसी आपत्ति के समाप्त किया जा सके।
प्रखंड में कुल 86 शिक्षकों के नियोजन के लिए डाले गए 5725 आवेदन की जांच उच्च विद्यालय चांदन के केंद्र पर एवं प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में दो अलग-अलग केंद्र बनाकर जांच किया जायेगा। शिक्षक नियोजन कार्य 12 जुलाई को 10 बजे से शुरू कर दिया जाएगा ।इसमें सभी अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र अंकपत्र और परिचय पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
उच्च विद्यालय चांदन में- उत्तरी एवं दक्षिणी कसवा वसीला,पूर्वी एवं पश्चिमी कटसकरा, कुसुमजोरी, धनु वसार, उतरी वारने।
प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के दो केंद्रों पर - चांदन, असुठा,बोड़ा सुईया,बरफेडा तेतरिया, बिरनिया, गौरीपुर सिलजोरी,दक्षिणी वारने,कोरिया।
उच्च विद्यालय चांदन में नियोजन इकाई के लिए पंचायत सचिव ब्रज मोहन राम पंचायती राज पदाधिकारी हरि मोहन कुमार दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त रहेंगे। कन्या विद्यालय में अमरेंद्र मिश्रा और शंभू शरण पंचायत सत सचिव और भोलाराम कल्याण पदाधिकारी दंडाधिकारी के पद पर उपस्थित रहेंगे। एवं कोविड-19 का संपूर्ण गाइडलाइंस को पालन करते हुए इस कार्य को प्रारंभ किया जाएगा।


